फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा लाइंस में छात्रों ने चित्र बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

Thu, 19 Jan 2017 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
चित्रों से मतदान जागरूकता का संदेश देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में छात्रों ने चित्र बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। स्कूल में बुधवार को पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने चित्रों में मतदाता के अधिकार बताए। वोट जरूर करें इसका संदेश दिया। शिवम, अरुण, वैष्णवी, कोमल, यशिका, अनुभा, ज्योति, नेहा, विदुषी, कृतिका, अक्षिता और दीपशिखा ने सुंदर पेंटिंग बनाई।
विज्ञापन


प्रिंसिपल अरविंद गौर, वाइस प्रिंसिपल आरएस वर्मा सहित शिक्षिका नीलम और शुभ्रा सिंह का सहयोग रहा।  उधर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी बी. चंद्रकला के निर्देशन में वोटर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी विद्यालय प्रतिभाग के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी अभियान के तहत विद्या ग्लोबल स्कूल एवं विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, प्रबंध निदेशक सौरभ जैन एवं कार्यकारी निदेशक विशाल जैन ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। वहीं खिर्वा रोड स्थित जेपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में भी पोस्टर प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ स्कूल के एमडी गजेंद्र मांगलिक ने किया। कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने पोस्टर के जरिये लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें