मेरठ। सदर बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये का इनामी और सेना का भगोड़ा ग्राम धांका, नोसेरा राजौरी जम्मू कश्मीर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। राजेश ने कैंट में अधिकारियों के आवास में चोरी की है। पुलिस ने लाखों रुपये और आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी पहले आर्मी में नौकरी कर चुका है। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। अंबाला पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर को तारापुर एन्क्लेव कैंट और 15 जुलाई को विक्रम बत्रा एन्क्लेव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में वादी मेजर निशिथ पालीवाल निवासी जालौन उत्तरप्रदेश और लेफ्टीनेंट कर्नल रणदीप निवासी विक्रम बत्रा एन्क्लेव ने सदर बाजार थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लते हुए सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी राजेश कुमार को चिंहित कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 5.74 हजार रुपये, दो मोबाइल, एक कार, एक घड़ी, दो चेन, एक मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, सोने के कड़े, अंगूठी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि सामान बरामद किया है। किया गया। आरोपी के खिलाफ सदर बाजार मेरठ, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश में 17 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि राजेश 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। इसने 2023 तक सेना में नौकरी की। सेना से भी राजेश भगोड़ा है। वर्तमान में आरोपी 25 हजार का इनाम अंबाला (हरियाणा) पुलिस ने घोषित कर रखा है। आरोपी को सदर पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।