फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नकली नोटों की फोरेंसिक जांच और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक्सिस बैंक की चेस्ट से 4.63 लाख के नकली नोट मिलने का मामला
विज्ञापन

- किस स्तर पर जांच के बाद चेस्ट में जमा होते हैं नोट, देरी से प्राथमिकी की भी होगी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडेय नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नोटों की जांच करने के क्या-क्या इंतजाम हैं। किस-किस प्रक्रिया से गुजरकर नोट चेस्ट तक पहुंचते हैं। प्राथमिकी में देरी क्याें हुई। इसके अलावा पुलिस नोटों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। ये नोट जांच के लिए बीएनपी (बैंक प्रेस नोट) भेजे जा सकते हैं। सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ की नकली करेंसी बरामद होने और एनआईए के जांच करने के कारण पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
हरियाणा के हिसार निवासी एक्सिस बैंक की मंगल पांडेय नगर शाखा के प्रबंधक सरताज सिंह ने 16 सितंबर को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायत दी थी। इसके बाद बुधवार को नकली नोट के मामले में सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बैंक प्रबंधक का कहना था कि उनके बैंक की चेस्ट से 186 एक्सिस बैंक की शाखाएं जुड़ी हुई हैं। इन शाखाओं में जमा होने वाला रुपया उनकी बैंक शाखा की चेस्ट में जमा किया जाता है। 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक प्राप्त नोटों की जांच में कुल 1323 नकली नोट बरामद हुए हैं। इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम इस मामले में शुक्रवार को मंगल पांडेय नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में पहुंची। पुलिस ने यहां से जानकारी जुटाई कि नोट किस प्रक्रिया के तहत बाजार में और फिर बैंक में आते हैं। इनकी जांच किस स्तर पर की जाती है।

नोट कहां से आए, इसकी भी हो सकती है पुष्टि
पुलिस का मानना है कि ये नोट बैंक अधिकारियों ने संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीएनपी में ही नोट छापे जाते हैं। वहां जांच की हाईटेक सुविधाएं हैं। उम्मीद है कि वहां जांच से यह भी पता चल सकता है नोटों छापने के लिए कागज और स्याही कहां से लाई गई। पूर्व में देश में पाकिस्तान से नकली नोट आने का खुलासा हो चुका है। इन नोटों के पीछे भी तो किसी अन्य देश का हाथ तो नहीं। नोटों की जांच से पूरे नेटवर्क की जानकारी सामने आ सकती है।
विज्ञापन

-
नकली नोटों के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। किसी प्रक्रिया के तहत नोट बैंक की चेस्ट तक पहुंचते हैें और किस स्तर पर इनकी जांच की जाती है। किन-किन पर इसकी जिम्मेदारी होती। इन सबका पता लगाया जाएगा। प्राथमिकी इतने दिन बाद क्यों दर्ज कराई गई। इसका भी पता लगाया जाएगा। संबंधित से पूछताछ की जाएगी।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें