फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब, जलाभिषेक शुरू

Sat, 14 Feb 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरूरपुर। रजबहे पटरी से गुजरते कांवडिएं। संवाद
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे शिवभक्त, त्रियोदशी का जल चढ़ना शुरू, आज शाम 5.05 बजे लगेगी चौदस
विज्ञापन

मंदिर-शिवालयों में जलभिषेक के दौरान किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर/ हस्तिनापुर। फागुन मास की महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए मंदिरों में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। शनिवार शाम 4:01 बजे से त्रयोदशी का जलाभिषेक प्रारंभ हो गया है। रविवार शाम 5:05 बजे से चौदस का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। बागपत के पुरा महादेव मंदिर की ओर कांवडियां तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें दिल्ली और हरियाणा के कांवड़ यात्री शामिल हैं। मंदिर समितियों ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप रजबहे कांवड़ पटरी पर इस बार कांवड यात्रियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले वर्ष की तुलना में करीब पांच गुना अधिक शिवभक्त इस मार्ग से गुजर रहे है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा है। कांवड यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ बागपत के पुरा महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे है। कांवड़ियों के जत्थे भगवा वस्त्र धारण किए, कंधों पर सजी कांवड़ के साथ भक्ति में लीन अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे है। इस बार बड़ी संख्या में महिला व बुजुर्ग यात्रा में नजर आ रहे है। हालांकि रजबहे की पटरी पर प्रशासन की ओर से कोई विशेष व्यवस्था दिखाई नहीं दी। ग्रामीणों और समाजसेवियों ने अपने स्तर से कांवड़ियों के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की। प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के आचार्य मुकेश शांडिल्य ने बताया कि शनिवार शाम 4:01 बजे से त्रयोदशी का जलाभिषेक प्रारंभ हो गया है, जो रविवार शाम 5:04 बजे तक चलेगा। इसके बाद रविवार शाम 5:05 बजे से चौदस का जलाभिषेक आरंभ होगा, जो सोमवार शाम 5:33 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के अनुसार विधि-विधान से पूजा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें