फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरदौनी गांव में झगड़ा, किशोर को जंगल में ले जाकर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्यारेलाल जिला अस्पताल अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। खरदौनी गांव में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी एक किशोर को पकड़कर जंगल ले गए और गोली मार दी। हालांकि, गोली पैर में लगी।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव निवासी अमीन 15 वर्ष का शुक्रवार को गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। आरोपियों ने किशोर के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि युवक अमीन को अपने साथ जबरन खेत में ले गए। किशोर ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली किशोर के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। किसी तरह घायल ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन किशोर को लेकर इंचौली थाने पहुंचे। किशोर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घर पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। गोली लगने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें