फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर की स्कूटी सवार किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो-(स्रोत परिजन) परीक्षितगढ़
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। खेत पर जा रहे स्कूटी सवार किसान को रहदरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन गंभीर हालत में उसे मेरठ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


गांव आलमगिरपुर बढ़ला 8 निवासी दलबीर 30 पुत्र हरेंद्र बुधवार दोपहर घर से स्कूटी पर खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए कुतेहपुर के जंगल में जा रहा था। वह रहदरा मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में लेकर मेरठ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शादीशुदा था। उसकी मौत से मां संतोष, पत्नी अलका, एक वर्षीय बेटी तेग, बहन तरणजीत कौर के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें