फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...भाई मेरा अपहरण हो गया है, 25 लाख का इंतजाम कर लो’

Sun, 04 Feb 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक किसान ने अपने भाई को फोन करके कहा कि मेरा अपहरण हो गया है, 25 लाख का इंतजाम कर लो। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। सांकरौद गांव से संदिग्ध हालात में लापता किसान ने शनिवार को अपने भाई के मोबाइल पर कॉल कर खुद का अपहरण होने की जानकारी दी । किसान ने मोबाइल पर अपने भाई से कहा कि बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है। 

उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 25 लाख रुपये की मांग की जा रही है। यदि मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो रुपयों का इंतजाम कर लो। रंगदारी मांगने की सूचना पर सीओ और एसओ पुलिस बल के साथ किसान के घर में पहुंचे। जंगल में कांबिंग की, लेकिन किसान का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


सांकरौद गांव निवासी यशवीर सिंह (48) शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया । परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस किसान की तलाश में जुटी है। एसओ एसपी सिंह ने बताया कि गायब किसान ने अपने मोबाइल से ही अपने बड़े भाई ओमवीर सिंह को कॉल कर खुद के अपहरण की जानकारी दी। 

किसान ने कहा कि बदमाश उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके कपड़े तक उतरवा दिए हैं। उससे 25 लाख रुपये की मांग की जा रही है। किसान ने परिजनों से कहा कि रुपये कहां पहुंचाने हैं, ठिकाना जल्द ही बता देंगे। उधर, जैसे ही पुलिस को 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की भनक लगी हरकत में आ गई।
 
विज्ञापन

सीओ वंदना शर्मा और एसओ एसपी सिंह सांकरौद में पहुंचे और किसान के परिवार से जानकारी ली। परिजनों को किसान की सकुशल बरामदगी का भरोसा दिलाया। 

सांकरौद के जंगल में कांबिंग, सुराग नहीं
एसओ एसपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की रात में सांकरौद गांव के जंगल में कांबिंग की, लेकिन किसान का सुराग नहीं लग सका। पुलिस देर रात तक सर्च अभियान में जुटी हुई है।

सांकरौद के जंगल में ही मिल रही लोकेशन
किसान के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने किसान को मोबाइल ट्रेस किया। पिछले दो दिन से उसकी लोकेशन सांकरौद गांव के जंगल में ही मिल रही है, लेकिन पुलिस को अभी सफलता नहीं मिल रही है।

पुलिस और परिजन करते रहे कॉल का इंतजार
किसान ने अपने भाई को बताया  शनिवार को शाम पांच बजे दोबारा कॉल कर रंगदारी के 25 लाख रुपये देने का ठिकाना बता देंगे। पुलिस और परिजन कॉल का इंतजार करते रहे, लेकिन बदमाशों ने दोबारा कॉल नहीं की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें