फलावदा। अमरोली उर्फ बड़ागांव में मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करती नजर आई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लॉक डाउन में धार्मिक स्थल बंद रखने के आदेश के बावजूद अमरोली उर्फ बड़ा गांव में मंदिर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मंदिर पर लगने वाला वार्षिक मेला इस बार लॉक डाउन में ही रविवार को आयोजित किया गया। बड़ा गांव में उजली माता के मेले में सवेरे से ही ग्रामीणों का तांता लगा रहा। इस वार्षिक मेले में मंदिर पर लाउडस्पीकर भी दिन भर बजता रहा। प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इतना होने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। दोपहर को मेला आयोजकों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने आयोजन करने वाले दो लोगों के खिलाफ लॉक डाउन का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पुंडीर ने बताया कि अन्नू भगत और फत्तू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।