फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारी ने हाथ की नस काटी, जान देने की कोशिश, मचा हड़कंप

Tue, 22 Oct 2019 12:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद में नगर पंचायत हर्रा में सोमवार को ठेका सफाईकर्मी ने चार माह से वेतन नहीं मिलने पर हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। सफाईकर्मियों का आरोप है ठेकेदार ने पिछले चार माह का वेतन नहीं दिया है। इतना ही नहीं एक वर्ष से अधिक का ईपीएफ उनके खाते में जमा नहीं कराया है। ठेकेदार मांग उठाने पर सफाईकर्मियों को काम से हटा देने की धमकी देता है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत हर्रा में तैनात सफाईकर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार की हठधर्मिता के चलते सफाईकर्मियों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। जिसके चलते जहां दीपावली पर उनके घरों में राशन तक नहीं है। वहीं, बच्चों की स्कूल की फीस तक जमा नहीं हो पाई है। जिससे सफाईकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते सफाईकर्मी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वे बेबस महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं हर्रा निवासी सफाईकर्मी संजू पुत्र राजपाल ने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर वहां कांच तोड़कर अपने हाथ की नस काट ली। जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी ने खून बहता देख घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने तुरंत ठेकेदार को सफाईकर्मियों का वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया। 

बता दें कि दो दिन पूर्व भी सफाईकर्मियों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर दीपावली से पहले वेतन दिलाने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पिछले काफी दिनों से सफाईकर्मी वेतन को लेकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं, चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी का कहना है कि सफाईकर्मियों की समस्या का ठेकेदार से बात कर जल्द समाधान कराया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें