फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नगर पालिका कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 06 Feb 2020 08:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में नगर पालिका कर्मी ने अपने सरकारी आवास में ही छत के पंखे से लटककर फांसी लगा ली। शव को छत में लटका देखकर सनसनी फैल गई। कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


मूल रूप से रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर निवासी सोनू (40 वर्ष) पुत्र इलम सिंह नगर पालिका में कर्मचारी था। उसका पिता इलम सिंह भी पालिका में ही कर्मचारी रहा था। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में सोनू की नौकरी लगी थी। कर्मचारी सोनू की ड्यूटी पालिका के नलकूप पर लगी थी। पुलिस के मुताबिक सोनू शराब पीने का आदी था, शराब की वजह से परिवार में भी गृह क्लेश रहता था। फिलहाल सोनू अपनी पत्नी कविता और दो बच्चों 15 वर्षीय पुत्र प्रशांत व 12 वर्षीय बेटी माही के साथ नगर पालिका की ओर से मिले पालिका मार्केट के पीछे बिद्दीवाड़ा में सरकारी आवास में रह रहा था। 

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हुआ ये शख्स, सुसाइड नोट में बताई बड़ी वजह
विज्ञापन


बुधवार रात को सोनू ने सरकारी आवास में बरामदे में छत के पंखे से लटककर फांसी लगा ली। रात में ही पत्नी कविता कमरे से बाहर निकली तो, उसने अपने पति को छत से पंखे से लटका हुए देखा। महिला के चीखने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। शव को छत से लटका देखकर सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पालिका कर्मी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


पालिका कर्मी सोनू ने सरकारी आवास में बुधवार की रात को छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक शराब का आदी था। शराब पीने को लेकर पति व पत्नी के बीच विवाद भी होता रहता था। शराब पीकर ही उसने आत्महत्या कर ली। - संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें