फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराबी ने बस में हंगामा कर परिचालक व सवारियों से अभद्रता के बाद शीशे तोड़े, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,

खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम शराब के नशे में एक युवक ने बस में हंगामा करते हुए महिला परिचालक और अन्य सवारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद बस से नीचे उतरकर आरोपी ने बस के शीशे तोड़ दिए। मामले में बस चालक ने खरखौदा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आगरा निवासी बस चालक हरेंद्र सिंह के अनुसार वह बस लेकर गंगा एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। इसी दौरान मेरठ से लिसाड़ी गेट निवासी जिशान बस में सवार हुआ। चालक का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने महिला परिचालक तथा अन्य सवारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। बस में मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद युवक बस से नीचे उतर गया और बाहर से बस के शीशों पर हमला कर उन्हें तोड़ दिया। घटना में बस के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। चालक ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी जिशान को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें