ए एस इं. का. मवाना में ब्यूटीशियन कक्ष का उद्घाटन करती महिला सशक्तिकरण प्रभारी उपनिरीक्षक रेनू
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कॉलेज में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के पहले बैच में कक्षा नौवीं से 12वीं तक की 13 वर्ष से अधिक आयु की 260 छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें निशुल्क ब्यूटीशियन का कोर्स कराया जाएगा। ब्यूटीशियन कक्ष का उद्घाटन महिला सशक्तीकरण प्रभारी उपनिरीक्षक रेनू रानी, उपनिरीक्षक भगवान सिंह, कौशल विकास विभाग से आयुष्मान, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बीबी अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष व प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह और ब्यूटीशियन शिक्षिका बबीता यादव ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं में व्यावसायिक कौशल विकसित होगा, जिससे वह खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू कर अपनी उच्च शिक्षा व परिवार के खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगी।