फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने काले रंग की जैकेट पर लिखा मैं आतंकवादी नहीं, ऐसे किया नागरिकता कानून का विरोध

Sat, 21 Dec 2019 04:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
काले रंग की जैकेट पर पीछे लिखा था आई एम नॉट टेरेरिस्ट, बैकअप सीएए, एनआरसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में नगर निगम के एक पार्षद ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलग तरीके से प्रदर्शन किया। पार्षद गफ्फार अहमद ने काले रंग की जैकेट पर पीछे लिखा था आई एम नॉट टेरेरिस्ट, बैकअप सीएए, एनआरसी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आपबीती! मां आज जिंदगी का शायद आखिरी दिन...मौत को सामने देख रो पड़े थे जवान,मंजर था खौफनाक
विज्ञापन


पार्षद इस जैकेट को पहनकर दिन भर निगम और शहर की सड़कों पर घूमते रहे। नगर निगम पहुंचने पर उन्होंने बताया कि नागरिक संशोधन कानून सभी लोगों के लिए है न की अकेले मुस्लिमों के लिए। सरकार को इस कानून को लाने की जरूरत नहीं थी। सरकार को पहले पांच साल में ही देश से घुसपैठियों को निकाल देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया तो यह सरकार की विफलता है। अब कानून का औचित्य नहीं है। सरकार ने विशेषकर एक धर्म को टारगेट करके कानून बनाया है, उससे तो ऐसा लगता है कि तमाम मुस्लिम आतंकवादी हैं। सबूत न दे सके तो मुस्लिमों को देश से बाहर कर दिया जाएगा। यह भेदभाव, संविधान के खिलाफ है। इसलिए मैंने मैसेज दिया है। मैं भीड़ के रूप में मैसेज नहीं देना चाहता। प्रशासन का सहयोग करता हूं। जरूरत पड़ने पर भीड़ का भी सहारा लेंगे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें