फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में कोरोना मरीज की हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़(मेरठ)। मेडिकल कॉलेज में भर्ती गाजियाबाद के कोरोना संक्रमित युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक मूलरूप से परीक्षितगढ़ मेरठ का रहने वाला था। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक गाजियाबाद से सीधे मेरठ आकर भर्ती हुआ था। वह अपने गांव नहीं गया।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ के मोहल्ला खजूरी दरवाजा निवासी असलम (52) करीब 20 साल से परिवार के साथ गाजियाबाद बस स्टैंड के पास कॉलोनी में रह रहा था। बुखार आने पर 11 जून को असलम ने मेरठ आकर मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कराया दिया। हालत खराब होने पर मंगलवार दोपहर असलम की मौत हो गई। असलम चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो भाई हाशिम, कासिम कई साल से सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। छोटा भाई सब्बू नगर के मोहल्ला खजूरी दरवाजा में परिवार के साथ रहता है। सीएचसी प्रभारी संदीप गौतम ने बताया कि कोरोना संक्रमित असलम की मौत हो चुकी है। वह कई साल से परीक्षितगढ़ नहीं आया और न ही यहां से कोई उसे देखने मेरठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें