फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर मजदूर दिवस पर मवाना में होगा अधिवेशन

विज्ञापन
सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का एक दिवसीय अधिवेशन के लिए जनसंपर्क करते पदा​धिकारी। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का एक दिवसीय अधिवेशन मजदूर दिवस 1 मई को मवाना में आयोजित किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि अधिवेशन में सफाई कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन के दौरान एसडीएम मवाना के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके अलावा पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि और सरधना विधायक अतुल प्रधान के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। ज्ञापन में वर्ष 2006 से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने और सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के शाखा अध्यक्ष शुगन चंद धिगान ने बैठक के दौरान बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने 21 अप्रैल को नगर पालिका सरधना में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में भी अधिक से अधिक कर्मचारियों से शामिल होने की अपील की। बैठक में अमित चोटाला, दिनेश टाक, संजय, राजेश, नानक, सोनू, बंगाली, नीरज, रिंकू समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें