फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आचार्य सौरभ सागर के मंगल प्रवेश पर उमड़ा आस्था का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
11 वर्ष बाद शहर को मिला चातुर्मास का सौभाग्य, स्वागत के लिए उमड़ा जैन समाज
विज्ञापन

रंगोलियां, तोरण द्वार और जयघोषों से धर्ममय हुआ शहर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चातुर्मास स्थापना के लिए शहर में आचार्य सौरभ सागर महाराज का भव्य और ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। उनके स्वागत के लिए पूरा जैन समाज उमड़ गया। महाराज का आगमन होते ही जयघोषों से माहौल गूंज उठा। शहरवासियों ने भी जैन संत पर पुष्पवर्षा की।
उनके आगमन पर सुबह 7 बजे ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के निकट अनिल जैन के प्रतिष्ठान से विशाल शोभायात्रा शुरू हुई। इसका नेतृत्व पुष्प वर्षा योग समिति के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने किया। शोभायात्रा में ढोल, नगाड़े, बैंड, बाजे, नफीरी, ताशे, घोड़े, ऊंट, जैन धर्म ध्वज वाहक, तुरही वादक, आकर्षक झांकियां तथा ड्रोन के माध्यम से की गई पुष्पवर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंगल प्रवेश यात्रा ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गाें होती हुई रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस पहुंची। जैन बोर्डिंग हाउस पहुंचने पर आचार्य सौरभ सागर महाराज का श्रद्धालुओं ने जयघोषों के साथ स्वागत किया। इसके अतिरिक्त मार्ग में पड़ने वाले जैन समाज के घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भी श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की अगवानी कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से योगेश जैन, विशाल जैन, सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, पंडित संदीप शास्त्री, अनिज जैन, प्रेमचंद जैन, प्रवीण जैन, संदीप जैन, सुनील जैन, संजय जैन वीरेंद्र जैन, विनोद जैन आदि रहे।
विज्ञापन

75 स्वागत स्टॉलों पर आरती, ड्रोन से वर्षा
यात्रा मार्ग को सैकड़ों तोरण द्वारों, जैन ध्वजों, आकर्षक होर्डिंग्स और विभिन्न संस्थाओं के स्वागत बैनरों से सजाया गया था। रास्ते में कलाकार रंगोलियां बनाते चल रहे थे। शहर में उत्सव जैसा माहौल था। मंगल प्रवेश मार्ग पर लगभग 75 स्थानों पर शहर के विभिन्न जैन समाजों, भारतीय जैन मिलन की क्षेत्र संख्या-5 की महिला शाखाओं व अन्य संस्थाओं ने भव्य स्वागत स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर आचार्य की आरती उतारी गई। पाद प्रक्षालन किया गया। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में महावीर जयंती भवन में पूजन प्रक्षाल शिविर लगाया गया। आचार्य सौरभ सागर के मंगल प्रवेश पर बच्चों ने की भव्य अगवानी की। सुशांत सिटी जैन समाज ने दिल्ली रोड स्थित मेट्रो पिलर संख्या 1700 के पास स्वास्तिक डेकॉर पर स्वागत किया। जैन संत पर ड्रोन से पुष्पवर्षा की।
सफल हुए मेरठवासियों के प्रयास : सौरभ सागर
मंगल प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर जी महाराज ने कहा कि पूरे मेरठ जैन समाज की मेहनत, आचार्य श्री पुष्पदंत सागर की रहमत और मेरी सहमति से मेरठवासियों का प्रयास सफल हुआ। सभी के पुण्य का फल है कि 11 वर्ष बाद शहर को पुनः चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन

यह होंगे आगामी कार्यक्रम
सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 28 जुलाई को आचार्य श्री के मंगल चातुर्मास की स्थापना, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 30 जुलाई को वीरशासन जयंती कार्यक्रम होगा। 4 से 11 अगस्त तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और 19 अगस्त को श्री पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें