फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मल्हार में दिखा विविध संस्कृतियों का संगम

विज्ञापन
गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में मल्हार प्रतियोगिता में सांस्कृतिक डांस प्रस्तुति देती छात्राएं।
विज्ञापन
गार्गी गर्ल्स स्कूल में संगीत महोत्सव मल्हार में अंतर विद्यालय संगीत प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

फोटो भी
गंगानगर। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में संगीत महोत्सव मल्हार में दूसरे दिन अनेक संस्कृतियों का संगम देखने को मिला। अनेक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने गरबा नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता व बॉलीवुड मनोरंजक नृत्य प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया।
कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृतिक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य की गूंज सुनाई दी। बॉलीवुड मनोरंजक नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत गर्ग, प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी ने निर्णायक समिति के भरतनाट्यम शिक्षक रूपम शर्मा, कथक शिक्षिका भावना ग्रोवर ग्रोवर, सुभारती के संगीत विभाग से डॉ. रक्षा सिंह डेविड को सम्मानित किया। डमिनिस्ट्रेटर हेड प्रतिभा शर्मा, कोऑर्डिनेटर रीना माकिन, आराधना शर्मा, आयुषी अग्रवाल, विद्योत्तमा कांबोज, मोहित मिश्रा, मेघा कश्यप व रिया मल्होत्रा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह नृत्य में डीपीएस प्रथम, शास्त्रीय संगीत में दीवान ने बाजी मारी
समूह नृत्य प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रथम, रॉम्बस स्कूल एवं स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल द्वितीय और सीजेडीएवी व गार्गी गर्ल्स तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार द आर्यन्स स्कूल व दीवान स्कूल को मिला। शास्त्रीय नृत्य में दीवान स्कूल प्रथम, गार्गी गर्ल्स स्कूल व सोफिया स्कूल द्वितीय और वर्धमान स्कूल तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार सीजेडीएवी व ऋषभ एकेडमी को मिला। बॉलीवुड मनोरंजक नृत्य में सोफिया स्कूल प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय, केएल और गार्गी तृतीय रहे। सांत्वना में बालेराम और सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल रहे। बेस्ट डांसर अदिति रोम्बस और ग्रेसफुल अपीयरेंस श्री रस्तोगी को मिला। ए

गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में मल्हार प्रतियोगिता में सांस्कृतिक डांस प्रस्तुति देती छात्राएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें