फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता को धमकाया, फिर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 11 Dec 2019 01:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता को क्लाइंट ने धमकाते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बड़ौत में रहने वाले हिलवाड़ी गांव निवासी अधिवक्ता कंवरपाल सिंह पुत्र तिलकराम ने कोतवाली पर दी तहरीर में बताया कि उसने बड़ौत की पट्टी मेहर निवासी संजू, उसके भाई बिल्लू और पिता श्रीचंद के एक केस की पैरवी की थी। आरोपियों की जमानत कराई। आरोपी संजू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के बाद अधिवक्ता ने संजू के भाई और पिता के मुकदमे की पैरवी करने से मना कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: मुठभेड़: हर बार पुलिस का निशाना बन रहे बदमाशों के पैर, आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जेल में संजू उनकी हत्या का षड़यंत्र रच रहा था और अन्य लोगों से भी उनके पास फोन कराया था। छह दिसंबर को संजू ने मोबाइल पर कॉल करके उनसे पांच लाख रुपये की मांग की। रकम न देने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित संजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

उधर, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपित संजू फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें