फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कक्षा तीन की छात्रा काे अगवा कर की अश्लील हरकतें, कार से फेंका

विज्ञापन
रोहटा रोड पर बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी फूल कुमार कंकरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के 52 फुटा रोड से कार सवार युवक ने शनिवार सुबह करीब साढे दस बजे 10 साल की बच्ची कक्षा तीन की छात्रा का अपहरण कर लिया। आरोपी ने बच्ची से अश्लील हरकतें कीं और करीब दो घंटे बाद सड़क पर फेंककर भाग गया। इससे बच्ची जख्मी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से देर रात सरधना के भामौरी गांव निवासी आरोपी फूल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह टीपीनगर के गोपाल विहार में रहता है। दिल्ली में डीटीसी बस में ड्राइवर है। उसके खिलाफ अपहरण, अश्लील हरकत और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की सात साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां मजदूरी करती है। लड़की की मां ने बताया कि सुबह दस बजे बेटी स्कूल गई थी। लगभग दो घंटे बाद वह जख्मी हालत में घर पहुंची। उसके कपड़ों पर खून लगा था। सूचना पर पुलिस पहुंची। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बच्ची ने पुलिस को बताया कि सुबह वह स्कूल के पास पहुंची थी। तभी एक उसे एक युवक ने जबरन कार में बैठा लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वह उसे हाईवे व आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा और अश्लील हरकतें कीं। बाद में उसे पेट्रोल पंप के सामने कार से गिराकर चला गया। गिरने से उसकी उंगली और शरीर पर चोट लगी। उंगली से निकला खून उसके कपड़ों पर लगा। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और बच्ची के पहचानने पर कार के नंबर के आधार पर आरोपी के घर पहुंची और उसे दबोच लिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका मेडिकल भी कराया गया है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें