फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोहरे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात कोहरे में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार हापुड़ निवासी नानू (23) की मौत हो गई। वहीं उसके तीन साथी ऋषभ, निशु व आरव घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया की हापुड़ के पिलखुवा निवासी चार दोस्त ऋषभ, निशु, आरव व नानू कार से शनिवार रात सरधना की ओर जा रहे थे। कार सरधना करनाल हाईवे पर ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां नानू की अस्पताल में मौत हो गई। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क किनारे खड़ा करवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ का कहना है की प्रथम दृष्टया अधिक कोहरे की वजह से चालक को डिवाइडर का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें