बहसूमा(मेरठ)। घर में ही बनी पानी की हौज में डेढ़ वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि गृह क्लेश के कारण बच्चे की मां चार दिन पहले मायके चली गई थी।
समसपुर गांव निवासी संगीत परिवार के साथ रहता है। ग्रामीणों बताया कि संगीत शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा होता था। चार दिन पहले पहले दोनों में फिर से लड़ाई हो गई। तंग आकर महिला आयुष को घर पर ही छोड़कर मायके चली गई। रविवार को आयुष घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वहीं बनी पानी की छोटी से हौज में वह गिर गया। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियाें ने बच्चे को हौज से निकाला और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने फोन कर बच्चे की मां को भी सूचना दी, लेकिन उसने घर आने से इनकार कर दिया। वहीं गांव में मासूम की मौत को संदिग्ध परिस्थिति में होने भी बता रहे थे। थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत पानी की हौज में डूबने से ही लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
होज की गहराई बताता युवक, जिसमें मासूम की डूबकर मौत हुई।- फोटो : BHESUMA