हादसे के बाद हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव कल्याणपुर में छह साल के मासूम की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
गांव कल्याणपुर निवासी साजिद का छह वर्षीय बेटा आयान शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सड़क पार कर रहा था। तभी खतौली शुगर मिल में गन्ना डालकर जा रहे खाली ट्रक ने आयान को चपेट में ले लिया और कुचल दिया। बालक ट्रक के पहिये के नीचे काफी दूर तक घिसटता चला गया। जिसके बाद आयान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पीआरवी को इसकी सूचना दी। पीआरवी ने ग्रामीणों की मदद से पीछा कर आरोपी ट्रक चालक को ट्रक सहित भैसाना शुगर मिल के पास पकड़ लिया।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बालक के शव को सड़क पर रखकर खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर रतनपुरी थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरि मौके पर पहुंचे। लोगों की मांग पर एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र और सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: खौफनाक तरीके से हुई 227 हत्याएं, यूपी में बदला वारदात को अंजाम देने का ट्रेंड
सीओ ने ट्रक चालक के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। लगभग ढाई घंटे के बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक बच्चे के चाचा शाहरुख ने ट्रक चालक बिजेंद्र निवासी रार्धना, थाना सरधना मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/