समझौता लिखवाने का दबाव
दरोगा से मामला जुड़ा होने पर पुलिस इस मामले में लीपापोती में जुटी है। परिवार का आरोप है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, पुलिस मासूम की मौत हादसे में होना बताकर जबरन लिखवाना चाहती है कि हमें कोई कार्रवाई नहीं करानी है।
रौब दिखाया, मौत का पता चलते ही भागा
पीड़ित परिवार ने बताया कि दरोगा ने घटना होने पर रौब जमाने का प्रयास किया। जैसे ही उसे पता चला कि नवजात की मौत हो गई है तो दरोगा ने आईकार्ड दिखाने के साथ ही नाम और पोस्टिंग के बारे में बताया और भाग निकला। परिवार वाले चिल्लाते रहे। लेकिन उनकी किसी ने एक नहीं सुनी। मौके पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करने से हाथ खींच लिए।
मासूम की तबीयत पहले से ही खराब थी। दो गाड़ियों की आमने-सामने से टक्कर हुई है। इसी दौरान मासूम की मौत हुई है। मेडिकल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। -
संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/