विलाप करते परिजन और साइड में बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में बुधवार की शाम छह बजे दो बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने एक बच्चे की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये था पूरा मामला
गांव सीरवासुचन्द्र निवासी 13 वर्षीय अनिकेत पुत्र रामअवतार अपने पड़ोसी अमन पुत्र हरिसिंह के साथ खेल रहा था। खेलते समय दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे अमन के पिता हरीसिंह व रामसिंह ने अनिकेत की पिटाई कर दी। पिटाई किए जाने के चलते अनिकेत को गुम चोट आई। परिजन गंभीर हालत में अनिकेत को इलाज के लिए धामपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता की ओर से थाने में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई।
यह भी पढ़ें: जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, बागपत के ग्रामीणों का दावा- 24 घंटे के भीतर गई पांच की जान, जांच शुरू
वहीं इस संबंध में कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/