मोदीपुरम। अंसल कोर्टियार्ड में पार्क की भूमि व माता रानी मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोगों का विरोध करने पर कॉलोनी के लोगों से हुई मारपीट मामले में पुलिस ने आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अजीत कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
अजीत कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को कुछ लोगों ने कॉलोनी के पार्क पर जेसीबी चला कर पार्क को नष्ट कर दिया और माता रानी के मंदिर की चौकी को भी तोड़ दिया। उक्त लोग जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने की फिराक में थे। जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर पहुंचे और विरोध किया, जिस पर कब्जा कर रहे लोगों ने लाठी डंडो से मारपीट की। मारपीट में पूर्व सूबेदार पवन कुमार सरोहा, अर्जुन सिंह, लोकेंद्र पाल घायल हो गए। इस मामले में कॉलोनी के लोगों ने मेडा में भी शिकायत की थी। अजीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने करुण कंसल व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद