फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़ी कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर कार जलकर पूरी तरह खराब हो गई। हालांकि बड़ी घटना होने से टल गई। चूंकि घटनास्थल से चंद मीटर दूर बैंक्वेट हॉल और पेट्रोल पंप था। दमकल विभाग के पहुंचने से पूर्व ही आग जल चुकी थी।
विज्ञापन

गंगानगर थानाक्षेत्र के बक्सर निवासी सुबोध कुमार पेशे से मेडिकल स्टोर चलाते है। बुधवार को भावनपुर थाना के गांव पचपेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार को बैंक्वेट हॉल के पास खड़ी करके अंदर चले गए। कुछ देर बाहर टहलने के लिए आए तो देखा कि बोनट से धुंआ निकल रहा था। जब तक कुछ कर पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग को सूचना दी तो मौके पर एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन जब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि आग पेट्रोल पंप और बैंक्वेट हॉल तक नहीं पहुंची। अगर आग उस ओर पहुंच जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। आग की जांच कराई जा रही है कि किन कारणों से लगी है। हालांकि प्रथम दृष्टया आग को शार्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें