फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडों से लदा कैंटर पलटा, अंडे सड़क पर फूटे

विज्ञापन
रोहटा अंडों से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा
विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर कैथवाड़ी के पास बालैनी से आ रहा अंडों से लदा कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कैंटर में लदे लाखों रुपये के अंडे सड़क पर गिरकर फूट गए।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार को अंडों से लदा कैंटर बालैनी की ओर से मेरठ की तरफ जा रहा था। कैंटर कैथवाड़ी बिजलीघर के पास पहुंचा तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कैंटर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कैंटर में रखी अंडों की ट्रे सड़क पर बिखर गईं और अधिकांश अंडे फूट गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें