फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माता मरियम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

Sat, 08 Nov 2025 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माता मरियम के महोत्सव में देश भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर मांगी देश की खुशहाली
विज्ञापन

ऐतिहासिक चर्च में देर शाम तक विशेष प्रार्थनाओं का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कृपाओं की माता मरियम के महोत्सव के पहले दिन ऐतिहासिक चर्च में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। इस अवसर पर फादर निर्मल प्रतीक और फादर जोमोन ने श्रद्धालुओं से माता मरियम की विनम्रता और उनके जीवन के संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भी सामूहिक प्रार्थनाएं की गईं।
ऐतिहासिक चर्च में सुबह से लेकर देर शाम तक विशेष प्रार्थनाओं का दौर चलता रहा। शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर, हरियाणा सहित आसपास के इलाकों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। सुबह आठ और दस बजे हिंदी में पवित्र मिस्सा बलिदान के साथ विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इस दौरान फादर निर्मल प्रतीक और फादर जोमोन ने माता मरियम की कृपालुता और उनके संदेश पर प्रकाश डाला। शाम चार बजे हिंदी में और छह बजे पंजाबी में प्रार्थना एवं मिस्सा बलिदान हुआ। इसमें फादर सहाय एडविन बिनो और फादर सामुएल जोसफ ने विशेष प्रार्थना करवाई। रात आठ बजे फादर विलियम साहोता ने प्रार्थना सभा का संचालन किया।
विज्ञापन

माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
पवित्र मिस्सा बलिदान और विशेष प्रार्थनाओं के बाद श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन किए। इस दौरान चर्च परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर माता मरियम से अपने परिवार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने पर पौधारोपण किया।
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिला
महोत्सव में सांप्रदायिक सौहार्द की झलक भी देखने को मिली। यहां सभी वर्गाें के लोग पहुंचे और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की। महोत्सव के दौरान माता मरियम के भजन, माला विनती, मिस्सा बलिदान और परम प्रसाद का वितरण किया गया। फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आयोजन रविवार से होगा। जिसमें झांसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष विल्फ्रेड मोरस भाग लेंगे और विशेष प्रार्थना कराएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें