जानीखुर्द। विराट हिन्दू सम्मेलन में मंच पर आसीन अतिथि फोटो संवाद
शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ भव्य आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव पेपला स्थित वीएस फार्म में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के सामने खड़ी वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना में बसी है। उन्होंने संघ के 100 गौरवशाली वर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक आप जागेंगे नहीं तब तक आगे नहीं बढ़ पाएंगे। समाज को एक सूत्र में पिरोना ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
धर्म जागरण समन्वय के प्रांत संयोजक धर्मेंद्र ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा का विवरण साझा किया। अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. अर्जुन सिसोदिया ने कविताओं के माध्यम से मुगलों के अत्याचारों का वर्णन किया और युवाओं को देश के दुश्मनों से लड़ने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रचारक दीपक ने पंच परिवर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रेस्टीज इंटरनेशनल स्कूल और जेएमसी कॉलेज के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, दिग्विजय सिंह, कपिल शर्मा, बोबी शर्मा, रवि भारत चिकारा आदि मौजूद रहे।
जानीखुर्द। विराट हिन्दू सम्मेलन में मंच पर आसीन अतिथि फोटो संवाद