दौराला। सकौती स्थित दुकान बंद कर अपने गांव रुहासा लौट रहे दुकानदार निखिल के साथ सोमवार देर रात चार लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और गमछे से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
धर्मवीर ने बताया कि उसका बेटा निखिल सकौती में दुकान करता है। रात में वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। रास्ते में सुरेंद्र व कुलदीप ने उसकी गाड़ी को रोक लिया और गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इस बीच गुड्डू व प्रदीप नामक युवक भी वहां पहुंचे गए। चारों ने निखिल को गाड़ी से नीचे उतार लिया और लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की। धर्मवीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।