फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने सपा नेता को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के जीरो माइल पर स्कूटी से जा रहे सपा नेता सोतीगंज निवासी जयकरण भूटानी को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उनके चेहरे पर काफी चोट लगी है। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपा नेता ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर कार से टक्कर मारकर हमले की आशंका जताई है।दक्षिणी सोतीगंज निवासी जयकरण भूटानी की एक अस्पताल में कैंटीन भी है। वह रात को काम निपटाकर अपने दूसरे घर कंकरखेड़ा जा रहे थे। जैसे ही जीरो माइल के पास पहुंचे तो एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे जयकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर बाजार पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सदर बाजार पुलिस को कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें