फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी और महिला से 4.18 लाख रुपये की ठगी

Thu, 30 Jan 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले नहीं थम रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता है, जिस दिन किसी न किसी के साथ ठगी न होती हो। व्यापारी से बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कराने और महिला से गिफ्ट देने का झांसा देकर ठगी की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला आतिशबाजान निवासी एवं लिंकर्स इंजीनियर्स के प्रोपराइटर मोहम्मद शफात ने थाना मंडी में तहरीर देकर बताया कि उनके पास तीन मार्च 2024 को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को थाना मंडी का शर्मा जी बताते हुए कहा कि उसके बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। वह आपके खाते में रुपये ट्रांसफर कर रहा। इसके बाद आरोपी ने मोहम्मद शफात को बार कोड के जरिए कई ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा। इसके चलते मोहम्मद शफात ने 1.95 लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। शफात ने बाद में समझा कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र में दाबकी जुनारदार निवासी सविता के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने विदेश से गिफ्ट देने का झांसा दिया है। आरोपी ने कहा कि वह उन्हें डॉलर और सोने का सामान गिफ्ट करेगा, लेकिन इसके बदले अश्वनी की पत्नी से ठग ने 2.23 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने थाने में तहरीर देकर देते हुए ऑनलाइन शिकायत भी की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी बिल्कुल शेयर न करें। अगर कोई फोन कर ओटीपी भेजकर पूछे तो उसकी जांच पड़ताल कर लें। जागरूक रहेंगे तो ठगी नहीं होगी।
विज्ञापन


-व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें