उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में ताऊ को खाना देकर लौट रही किशोरी को एक युवक ने खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के दो साथियों ने किशोरी की छोटी बहन को बंधक बनाए रखा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15 वर्ष) अपनी छोटी बहन के साथ शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर स्थित बाग में मौजूद ताऊ का खाना देने गई थी। शाम करीब चार बजे बाग से लौटते समय जब दोनों बहनें कुछ दूर पहुंची, वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि एक युवक किशोरी को पास के खेत में खींच ले गया, जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: यूपी: किशोरी को घर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपियों भाइयों को धुना
वहीं, उसके दोनों साथियों ने किशोरी की बहन को बंधक बनाए रखा। दुष्कर्म के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित किशोरी एवं उसकी बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
एसओ मनोज चाहल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बेगराजपुर निवासी कलवा के खिलाफ दुष्कर्म और उसके दो साथियों मोहम्मद उमर एवं इमरान के खिलाफ षड्यंत्र की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/