शहर में तीज उत्सव पर कार्यक्रमों की धूम, झूला झूलीं, उठाया व्यंजनों का लुत्फ
- मानसरोवर गार्डन एक्सटेंशन, मेरठ वन सोसाइटी में हुए भव्य आयोजन
- महिलाओं ने झूले, खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हरियाली तीज पर शहर में कार्यक्रमों का दाैर जारी है। सोमवार को कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। मानसरोवर गार्डन एक्सटेंशन में लगे तीज मेले में करीब 300 महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लेने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में रेखा पुंडीर, सुधा, चित्रा, दिव्या और एकता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता, प्रदीप गुप्ता तथा मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर मौजूद रहे।
एनएच-58 स्थित मेरठ वन सोसाइटी में सोसाइटी की महिला सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने मनोरंजक खेलों, संगीत, नृत्य, फोटोग्राफी और खान-पान का आनंद लिया। आयोजन में वसुंधरा अग्रवाल, विभा माहेश्वरी, नेहा अग्रवाल, रेनू बब्बर, रुचि वर्मा, सारिका सक्सेना, श्वेता अग्रवाल, अर्चना पांडेय, नेहा अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, समृद्धि, सोनम त्रिपाठी रहीं।
बीना तीज रानी, रीना बनी बरखा बहार
महिला काव्य मंच इकाई की ओर से चैरिटेबल ट्रस्ट हाल में मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ सावन के गीत, कजरी, झूला गीत, नृत्य और प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाएं हरे और लाल रंग की साड़ियों में सोलह शृंगार कर पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज दुबे ने की। मुख्य अतिथि डॉ. मृदुला शर्मा और विशिष्ट अतिथि राजरानी रहीं। सुषमा सवेरा का सानिध्य रहा। सेवानिवृत्त जीएसटी अधिकारी व शायरा कमलेश तन्हा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल ने बीना को तीज रानी, रीना खेड़ा को बरखा बहार, कविता कुसुमाकर को रिमझिम बहार और नीलम कुमार को विनर घोषित किया। इस दौरान रेखा गिरीश, नंदिनी रस्तोगी, बीना मंगल, तनु, अलका गुप्ता, डॉ. मोहिनी, कविता कुसुमाकर, रचना वानिया रहीं।