फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएच-58 पर गलत दिशा में दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बीबीए के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एनएच-58 स्थित खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर सोमवार सुबह गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र अंशुल (19) को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक हस्तिनापुर निवासी आकाश को भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित चिरोड़ी गांव निवासी मुकुल ने बताया की उसका चचेरा भाई अंशुल एमएसबी कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। पिता मनोज कुमार मजदूरी करते हैं और मां ग्रहणी हैं। अंशुल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। सोमवार सुबह अंशुल किसी काम से कंकरखेड़ा आया था। वह बाइक से वापस दौराला की तरफ जा रहा था। इसी बीच खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर चालक आकाश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गलत दिशा से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्र सड़क पर जा गिरा। सिर सड़क से टकराने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आकाश ने भागने का प्रयास किया। भीड़ ने पीछाकर आकाश को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले जाम खुलवाकर राहगीरों को रवाना किया। छात्र के शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस चालक व ट्रैक्टर को लेकर थाने आ गई। परिजनों को पुलिस ने फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर छात्र की पहचान आकाश के रूप में की।

छात्र ने नहीं लगा रखा था हेलमेट
छात्र अंशुल की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। छात्र ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर सड़क से टकराने से उसकी मौत हुई है। लोगों का कहना था कि छात्र ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पुलिस कर रही थी चेकिंग
हादसे के दौरान खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चालक आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने पुलिस को बताया कि वह सरधना से सीमेंट के बैग उतारकर टीपीनगर जा रहा था। फ्लाईओवर के नीचे जमा लगा देखकर वह गलत दिशा से हाईवे के ऊपर चढ़ गया। हालांकि इस आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि चालक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए गलत दिशा में हाईवे पर चढ़ा हो। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ट्रैक्टर चालक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें