फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीवार फांदकर खेलने जा रहे छात्र के पेट में सरिया घुसा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। पीएम श्री नवोदय विद्यालय सरधना में रविवार को दीवार फांदकर खेलने जा रहे कक्षा के छात्र के पेट में सरिया घुस गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कॉलेज स्टाफ ने खून से लथपथ छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल छात्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला बलिया के कस्बा सहतवार निवासी रविंद्रनाथ का बेटा आरुष सरधना स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है।
रविवार को वह स्कूल का गेट बंद होने के कारण दोपहर करीब 12 बजे दीवार फांदकर मैदान में जाने लगा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरिया के ऊपर गिर गया। सरिया छात्र के पेट में घुस गया। खून से लथपथ हालत में छात्र नीचे गिर गया। अन्य साथियों ने उसे देखा तो स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्कूल के स्टाफ ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राचार्य डॉ. महेश कुमार का कहना है कि कक्षा छह का छात्र गेट बंद होने के बाद दीवार फांदकर जा रहा था। तभी हादसे में घायल हो गया। उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें