फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर, सुनवाई कल

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में दुकानें ध्वस्त करने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। इस पर बुधवार को सुनवाई होगी। व्यापारियों की तरफ से एडवोकेट जितेंद्र मोहन शर्मा ने एसएलपी दाखिल की है। उधर, सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी सेंट्रल मार्केट खुला। व्यापारियों ने धरना देकर आवास-विकास परिषद के अधिकारियों का पुतला फूंका। कहा कि किसी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। इस बाबत व्यापारी देर रात तक रणनीति बनाते रहे।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट में दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश के विरोध में व्यापारी लामबंद हो रहे हैं। सोमवार को भी व्यापारी धरने पर बैठे। साप्ताहिक बंदी के बावजूद पूरा बाजार खुला रहा। इस दौरान जमकर खरीददारी भी हुई। व्यापारियों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती, तब तक साप्ताहिक बंदी में भी बाजार खुलेगा। सोमवार को यहां जमकर खरीददारी हुई। भाजपा नेता विनीत शारदा, विष्णु दत्त पाराशर, किशोर वाधवा, विनोद अरोड़ा, भारत भूषण, महिपाल सिंह आदि ने यहां आवास-विकास परिषद के अधिकारियों का पुतला फूंका। कहा कि यह अधिकारियों की ही साजिश है, जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे। व्यापारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की सत्यापित प्रति प्रशासन को मिलते ही वे विरोध दर्ज कराएंगे।
------------------------------
जान दे देंगे, बुलडोजर नहीं चलने देंगे:
संयुक्त व्यापार संघ और उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी भी व्यापारियों के धरने में शामिल हुए। कहा कि यह लड़ाई सभी व्यापारियों की है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि एक भी दुकान को ध्वस्त नहीं होने देंगे। अधिकारियों की इस साजिश के विरोध में पूरे मेरठ का व्यापारी एक है। उद्योग प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि आज व्यापारी वर्ग का खून चूसा जा रहा है। अब तमाम टैक्सों की मार झेल रहे व्यापारियों का धंधा ध्वस्त करने की साजिश हुई है। व्यापारी मर जाएंगे, लेकिन यहां बुलडोजर नहीं घुसने देंगे। शाम को हुई बैठक में सभी व्यापारियों ने आखिरी दम तक लड़ने का संकल्प लिया। बैठक में गौरव शर्मा, राजीव गुप्ता, दलजीत सिंह, सतीश जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, राहुल चौधरी, शिखर वाधवा, रजत अरोड़ा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें