फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में जुटेंगे पूर्व छात्र, होगा धमाल

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में इन दिनों दो एल्युमिनाई मीट की तैयारी हो रही है। सर छोटूराम इंस्टीट्यूट और मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट अपनी अलग-अलग एल्युमिनाई मीट करेंगे। प्लेसमेंट और एक्सपोजर के लिहाज से आयोजन पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ने पिछले साल भी पूर्व छात्र सम्मलेन का आयोजन किया था। इस बार बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी की जा रही है। एक बैठक हो चुकी है। जल्द ही सम्मेलन की डेट तय की जाएगी। पूर्व छात्रों के सहारे प्लेसमेंट और एक्सपोजर देने के लिए सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। नौकरी कर रहे पूर्व छात्रों को बुलाकर उनके अनुभव और कांटेक्ट से छात्रों को लाभ पहुंचाने की कोशिश है। इंस्टीट्यूट के बीटेक पासआउट छात्रों को पैगाम भेजने की तैयारी हो गई है। उधर, मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट भी एल्युमिनाई मीट की तैयारी कर रहा है। विभाग पहली बार एल्युमिनाई मीट आयोजित करेगा। डिपार्टमेंट 2001 में शुरू हुआ था। अब विभाग एल्युमिनाई मीट पर ध्यान दे रहे हैं। एक-दूसरे विभागों को देखकर आयोजन की योजना बनाई जा रही है। अधिकारी इसे अच्छी पहल बता रहे हैं। प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह का कहना है कि एल्युमिनाई मीट एक स्वच्छ परंपरा है। इसका फायदा न केवल छात्रों को बल्कि विभाग और शिक्षकों को भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें