मेरठ। बॉलीवुड के पर्दे पर मेरठ का नाम हमेशा ही चमकता रहा है। मेरठ के कलाकारों ने हर तरह के किरदार निभाकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई है। इसी क्रम में नया नाम जेलचुंगी के प्रांशु कौशल का जुड़ा है। शुक्रवार को रिलीज हुई कॉमेडी मूवी ‘हम हैं तीन खुराफाती’ में रोहित नामक लड़के का लीड रोल कर रहे प्रांशु मेरठ के हैं। शनिवार को प्रांशु ने परिवार के साथ निशात सिनेमा में अपनी फिल्म का शो देखा।
बकौल प्रांशु निशात सिनेमा में मैंने बचपन में शाहरुख की मूवी दिलवाले दुल्हनिया देखी थी। तब सोचा था कि एक दिन इसी हॉल में अपनी मूवी देखूं, और आज सपना सच हो गया। फिल्माें पर तकनीक हावी है इस पर प्रांशु कहते हैं अब बड़े बजट की फिल्मों का दौरर आ गया है, इसलिए कहानियां खत्म हो रही हैं। अभिनय के साथ प्रांशु यादों के शहर शो के आरजे नीलेश मिश्रा के फैन हैं। उन्होंने मॉसकॉम भी किया है। फिल्म देखने पहुंचे लोगों में मोनिका कोहली, राके श कोहली, ज्ञान दीक्षित के साथ प्रांशु के पिता एमएस शर्मा जो बजाज ग्रुप में कार्यरत हैं। प्रांशु की मां अनुराधा शर्मा व दोस्त, तुषार नागिया और रिश्तेदार भी मौजूद रहे।
दूरदर्शन से हुई शुरुआत
जेलचुंगी निवासी प्रांशु ने फिल्मी कॅरियर का आगाज 2012 में डीडी वन के सीरियल मंजिल अपनी-अपनी में स्टूडेंट की भूमिका से किया। इसके बाद सीरियल फिजा किया।