फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड की मेरिट का करें इंतजार

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एलटी ग्रेड के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया करीब दो महीने पिछड़ सकती है। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय ने 28 नवंबर को किसी भी सूरत में मेरिट जारी करने से इनकार कर दिया है। डायरेक्टर ने मंडलीय अधिकारियों के पत्रों का हवाला देते हुए शासन से समय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश में 6645 सीटों के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अकेले मेरठ मंडल की बात की जाए तो महिला और पुरुष वर्ग की 359 सीटों के लिए एक लाख 70 हजार के करीब आवेदन आए हैं। 30 अक्तूबर तक आवेदन फॉर्म जमा किए गए हैं। नियम के अनुसार जेडी कार्यालय को मेरिट तैयार करने के लिए 28 दिन का समय मिलता है। शासनादेश ने 28 नवंबर को मेरिट जारी करने के निर्देश जारी कर रखे हैं। 15 दिसंबर से काउंसिलिंग व 23 दिसंबर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जानी है। लेकिन आवेदन बड़ी संख्या में आने के कारण मेरिट बनाने का काम निर्धारित अवधि में किसी भी सूरत में पूरा नहीं हो सकता है। क्योंकि प्रत्येक आवेदक के लिफाफे को खोलने, फिर से उसे श्रेणी व सब्जेक्ट के हिसाब से लगाने और कंप्यूटर में उसकी परसेंटेज फीड करने तक का काम करना पड़ रहा है। जिस गति से अभी तक काम चल रहा है उसके हिसाब से डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा।

हमने डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा पत्र लिखकर करीब दो महीने का समय विस्तार मांगा है। उन्होंने शासन का पत्र लिखकर समय बढ़ाने की मांग की है। - डॉ. महेंद्र देव, जेडी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें