फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले गिरफ्तार हुए युवा कांग्रेसी

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले युवा कांग्रेसी रास्ते में ही गिरफ्तार हो गए। पुलिस उन्हें सिविल लाइंस ले गई। यहां से उन्हें देर शाम छोड़ा गया।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमानत उल्ला खां के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने तेजगढ़ी से शांति जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे युवा कांग्रेसियों ने भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप लगाया और भाजपा विरोधी नारेबाजी की। अमानत उल्ला ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता की राजनीति छोड़कर मुद्दों की राजनीति करे। अमानत ने कहा कि काला धन लाने का झूठा वादा कर सत्ता में आई भाजपा अब मुद्दे से भटक रही है। युवा कांग्रेसी ईस्टर्न कचेहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय शंकर आश्रम का घेराव करने जा रहे थे। तेजगढ़ी से होते हुए युवा कांग्रेसियों का जुलूस जेल चुंगी पहुंचा तो पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेसियों ने विरोध किया, जिसे लेकर झड़प भी हुई। जुलूस में शामिल होने वालों में प्रदेश सचिव मनीष ठाकुर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत प्रधान, युगांश राणा, मनिंदर सूद, नितिन भड़ाना, इंतजार अली, जुगल प्रधान, राजू भड़ाना, सनी सलमानी, अभिनव चौधरी, साजिद तोमर, ओमवीर यादव, नरेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों से निपटने को भाजपाई थे तैयार
कांग्रेेसियों के शंकर आश्रम पर प्रदर्शन करने के ऐलान पर भाजपा ने भी निपटने की तैयारी कर ली थी। सुबह से शंकर आश्रम पर भाजपा महानगर पदाधिकारियों के साथ भाजयुमो की पूरी टीम मौजूद रही। भाजपा महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय के साथ भाजयुमो महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी, महामंत्री राजीव अग्रवाल, वीनस शर्मा, नितिन गोस्वामी आदि के साथ दर्जनों युवक मौजूद रहे। दोपहर में क्षेत्रीय मंत्री संजीव जैन सिक्का और अजय भराला आदि भी आश्रम पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें