फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल पांडे नगर में दिनदहाडे़ 20 लाख की लूट

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिनदहाडे़ बदमाशों ने पाश कालोनी में दवा कारोबारी के मकान में लूटपाट कर ली। विरोध करने पर परिवार पर गोलियां तक बरसा दीं। कारोबारी ने बदमाशों की कार का नंबर पुलिस को बताया, लेकिन पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। गुस्साए भाजपाई और व्यापारी नेताओं ने मौके पर जाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मेडिकल थानाक्षेत्र अंतर्गत मंगल पांडे नगर स्थित अशोक पार्क में दवा कारोबारी अनुज कुमार शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। भैया दूज पर अनुज का साला संजय शर्मा देहरादून से आया हुआ था। दोपहर दो बजे संजय शर्मा को अनुज, अपनी पत्नी सुमन, दो बेटे आयुष और अनमोल कार से छोड़ने पल्लवपुरम गए थे। सवा तीन बजे परिवार वापस लौटा, तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। चोरी होने का अंदेशा जताकर परिवार दौड़कर घर में अंदर आया, तो तीन बदमाश बैग में नकदी और जेवरात भरकर जाने की तैयारी में थे। बदमाश 80 हजार रुपये, 15 लाख के जेवरात, चांदी का मूर्तियां समेत 20 लाख का सामान बटोर चुके थे। सुमन ने बैग छीनने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। दूसरा बदमाश लोहे की रॉड सिर पर मारने की धमकी देने लगा। तीसरे बदमाश के हाथ में लंबा पेंचकस था। परिवार ने थोड़ा साहस दिखाकर बदमाशों का मुकाबला करने की कोशिश की, तो उन्होंने तीन राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। फायरिंग से परिवार सहम गया, जबकि कालोनी के लोग घरों से बाहर निकलने लगे।
भीड़ लगने से पहले ही बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए अपनी स्विफ्ट कार में बैठकर सीसीएस यूनिवर्सिटी रोड की तरफ फरार हो गए। कारोबारी और उनके परिवार के लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे ओझल हो गए। कारोबारी ने बदमाशों की कार का नंबर पुलिस को बताया। मेडिकल एसओ संजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचने से पहले बदमाशों की कार का नंबर फ्लैश कर शहर में चेकिंग कराई। पुलिस ने आरटीओ में कार का नंबर देकर जानकारी भी जुटाई। कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वारदात के खुलासे की मांग
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन कार्यकर्ताओं के साथ अशोक पार्क पहुंचे और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, बदमाश सरेआम लूट, डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान व्यापारी नेता और अधिवक्ता भी पहुंच गए। व्यापारियों ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें