फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस रुपये के लिए दंपति को पीटा

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अशोक पुरी में मात्र 40 रुपये के लेनदेन को लेकर डेरी वालों ने दंपति को घर में बंद करके पीटा। पीड़ित दंपति ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अशोक पुरी निवासी मधु पत्नी ऋषि पाल ने बताया कि उनके घर के सामने ही डेरी है। जिससे वे दूध लेते हैं। बुधवार को भी ऋषिपाल ने वहीं से दूध लिया था। आरोप है कि इस बीच दूध 40 रुपये जो कि उस पर उधार थे, उन्हें लेकर विवाद हो गया। सुबह मामला शांत हो गया, लेकिन दोपहर साढ़े बारह बजे अचानक से डेरी वाले चार-पांच लोग आए और ऋषिपाल पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव में पत्नी मधु आई तो उसे भी पीटा। बाद में आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंद करके पिटाई की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें