फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस गईं दिल्ली, यात्री परेशान

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दीवाली अभियान को भुनाने के लिए रोडवेज ने अपनी बसों को दिल्ली भेज दिया है। यहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश की भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर बसें कम होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज ने 19 से 26 अक्तूबर तक दीवाली अभियान चलाया हुआ है। दिल्ली से पूर्वी यूपी की ओर जाने वाले लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद आदि रीजन को अपनी बसें दिल्ली लगाने के निर्देश दिए गए थे। ट्रेनों में जगह न मिलने से बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। बसें दिल्ली जाने से शामली, बिजनौर, बड़ौत, दिल्ली, गाजियाबाद आदि रूटों पर यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बसों के जाम में फंसने का असर भी यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। बुधवार को भी यात्रियों की बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें