मेरठ। दीपावली के मद्देनजर शहर में सात स्थानों पर दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 50 कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गयी जो आपात स्थिति को तुरंत नियंत्रित करेगी।
चीफ फायर ऑफिसर आईएस सोनी के अनुसार आठ विशेष मोबाइल यूनिट फायर एक्सटिंग्वीशर्स के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर रही है। यह टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेगी। हापुड़ रोड, बेगमपुल चौराहा, भूमिया का पुल, परतापुर, जिमखाना और सदर क्षेत्र में दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई हैं। उधर, जिमखाना और भैसाली मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। चीफ फायर ऑफिसर के अनुसार दोनों स्थानों पर दमकल की गाड़ी खड़ी की गई हैं। साथ ही विशेष दस्ता तैनात किया गया है। व्यापारियों ने भी दुकानों पर फायर एक्सटिंग्वीशर और पानी से भरे ड्रम रखे हैं।