फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म नहीं, स्थगित हुई हड़ताल

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगरायुक्त से अभद्रता और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में मंगलवार को निगम कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। नगर आयुक्त के कार्यालय पर ताला जड़कर बाहर धरना दिया और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी की। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को समझाया, तब जाकर शाम चार बजे हड़ताल स्थगित की गई।
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ता सोमवार को महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी के नेतृत्व में महानगर में सफाई न होने की शिकायत लेकर नगर आयुक्त कार्यालय में नारेबाजी करते हुए घुसे थे। इस दौरान भाजपाइयों से नगर आयुक्त की कहासुनी हो गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त से अभद्रता करते हुए गाली तक दी थी। इसके विरोध में नगर निगम के कर्मचारियोें ने भाजपाइयोें को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शाम के समय मेयर ने इस मामले में समझौता करा दिया था, लेकिन संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने मंगलवार को नगर निगम में हड़ताल की घोषणा कर दी थी।
मंगलवार को नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनीस अहमद, राजू धवन, कैलाश चंदौला आदि नेताओं ने भाजयुमो नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। नगर आयुक्त अब्दुल समद, चीफ इंजीनियर, एफसी अन्य अधिकारियों के साथ अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में बैठे रहे। नगर आयुक्त ने कई दौर की वार्ता में कर्मचारी नेताओं को समझाया। कहा कि कर्मचारियों के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। लेकिन कर्मचारी महापौर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। नगर आयुक्त ने महापौर से फोन पर बात कराई, इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल खत्म करने के बजाय स्थगित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें