फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्रा नस्ल में चैंपियन बना युवराज

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे अखिल भारतीय किसान मेले में पशु प्रदर्शनी और डॉग शो का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कुलपति डॉ. एचएस गौड़ ने किया। प्रदर्शनी में कुरुक्षेत्र के गांव सुनेरियो निवासी किसान कर्मवीर का भैंसा युवराज ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के पशुओं ने हिस्सा लिया। पशु प्रदर्शनी प्रभारी डा. राजबीर सिंह ने बताया कि डॉग शो में चाऊ चाऊ ब्रिड में पल्लवपुरम की सर्वेश पुंडीर का आस्कर प्रथम, द्वितीय शहजादी रही। रोट विलर ब्रिड में मेरठ के जावेद आलम की रूबी हेरतंगेज करतब दिखाए। जावेद ने बताया कि 2011 में इसका नाम लिमका बुक में दर्ज हो गया, अब ग्रीन बुक की तैयारी में है। ग्रेडडेन नस्ल में गांव दरेशपुर के किसान राजकुमार पूनिया का जेबो प्रथम रहा। इसके अलावा सायबेरियन हस्की ब्रिड में मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अवनीश कुमार के डॉग डायना ने प्रथम, वैनपी द्वितीय और नैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पशु प्रदर्शनी में भी किसानों के भैंसों की विभिन्न प्रतियोगिता में भी एक से बढ़कर भैंसे और सांड़ ने हिस्सा लिया। मुर्रा नस्ल की भैंस में सुकपाल सिंह डालमपुर मेरठ को द्वितीय स्थान मिला है।
विज्ञापन


इन्हें मिले पुरस्कार
गाय वंश में करनाल के गांव दादुपुर निवासी कुलदीप की गाय प्रथम रही।
गिर प्रजाति की गाय का सांड़ गाजियाबाद के किसान राजीव चौधरी का प्रथम रहा। थारपारकार नस्ल में भी राजीव चौधरी का सांड़ प्रथम रहा।
मुर्रा नस्ल भैंसे दो से चार दांत श्रेणी
भिवानी के कुगंड के किसान पवन कुमार का भैंसा प्रथम
कुरुक्षेत्र के सुनेरियो गांव निवासी कर्मवीर व जिंद के गांव घतौली निवासी हरिओम के भैंसे द्वितीय रहे।
चार दांत से ऊपर वाली श्रेणी
इस श्रेणी में कुरुक्षेत्र के सुनेरियो गांव निवासी किसान कर्मवीर का भैंसा प्रथम रहा।
रोहतक के किसान देवेंद्र का भैंसा द्वितीय रहा।
देशी गाय नस्ल
करनाल केे गांव दादुपुर निवासी राजबीर सिंह की गाय प्रथम, बछिया प्रथम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें