फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार में जेल गया, छूटते ही फिर बलात्कार

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बलात्कार के मामले में जेल गया। वहां से छूटते ही पीड़ित युवती से गैंगरेप की वारदात कर दी। पुलिस ने दोबारा रिपोर्ट लिखने से मना किया तो युवती शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। इस दौरान आरोपी की पत्नी भी वहां आ धमकी। एसएसपी के सामने ही दोनों में हाथापाई हुई। एसएसपी ने दोनों के शिकायत पत्र लेकर सीओ महिला को जांच सौंप दी।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ क्षेत्र की युवती परतापुर के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रहती है। तीन महीने पहले बागपत रोड पर पड़ोसी अमित ने उससे दुष्कर्म किया था। टीपी नगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार सुबह युवती टेंपो के इंतजार में रिठानी पीर के पास खड़ी थी। आरोप है आरोपी अमित और दीपक कार लेकर आए और उसे जबरन उठाकर ले गए। दुष्कर्म कर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर परतापुर थाने गए, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। उसके बाद परिजन एसपी देहात से मिले, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ दोबारा केस दर्ज करने के निर्देश दिए। आरोपी पर केस दर्ज न होने पर शुक्रवार को युवती अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। जानकारी पर आरोपी की पत्नी भी वहां पहुंच गई। उसने युवती को झूठा करार देकर आरोप निराधार बताया। दोनों एसएसपी के सामने ही भिड़ गईं। एसएसपी ओंकार सिंह ने दोनों की वीडियोग्राफी करा दी। उन्होंने सीओ महिला अपराध स्वर्णजीत कौर को मामले की जांच के निर्देश दिए।
पति से शादी करना चाहती युवती:
सीओ महिला अपराध के मुताबिक, अमित की पत्नी ने बताया कि युवती जबरन उसके पति से शादी करना चाहती है। धमकी देती है कि शादी नहीं हुई तो अमित हमेशा जेल में रहेगा। वहीं, पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी बार-बार उसे अगवा करकर दुष्कर्म करता है। शादी की बात गलत है। सीओ ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें