फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से बलात्कार की कोशिश

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में सीडीए दफ्तर के सामने पड़ोसी युवक ने किशोरी को घर में खींच लिया और बलात्कार की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस पर उसने लड़की के पिता की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिहार के मधेपुरा जिले के कुछ परिवार सीडीए दफ्तर के सामने जाफरा वाला बाग में झोपड़ी डालकर रहते हैं। ये कचरा बीनने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात एक परिवार की नाबालिग लड़की घर में खाना बना रही थी। तभी पड़ोसी युवक वहां पहुंचा और किशोरी को खींचकर अंदर ले गया। उसके कपड़े फाड़ दिए और बलात्कार की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया, तो उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़कर वह लालकुर्ती थाने ले जाने लगे, तो उसने लड़की के पिता पर हमला बोल दिया। मारपीट कर धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की, तो जान से मार दूंगा। धमकी देकर आरोपी भाग गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाने पर मिले पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर पीड़ित पक्ष को लौटा दिया। एसओ लालकुर्ती विजय सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं आया, यदि लड़की से बलात्कार की कोशिश हुई है, तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें