मेरठ। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की अपनी मेंबर्स के लिए खास पेशकश रूपांतरण सुपर कुक में भाग लेने का आज अंतिम मौका है। 16 अक्तूबर प्रतिभागियों को रेसिपी भेजने की अंतिम तिथि है। प्राप्त रेसिपीज़ में से श्रेष्ठ रेसिपी का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के फिनाले में भाग लेेने का मौका मिलेगा। फिनाले 19 अक्तूूबर को होगा।
कुकिंग कांटेस्ट का आयोजन रूपांतरण क्लब की मेंबर्स के लिए किया जा रहा है। कांटेस्ट में भाग लेने के लिए मेंबर्स को अपनी रेसिपी पेपर पर लिखकर अपने नाम, मोबाइल नंबर और पते के साथ जमा करानी होगी। रेसिपी अमर उजाला के बच्चा पार्क सिटी सेंटर स्थित कार्यालय या फिर अमर उजाला मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित प्रधान कार्यालय में जमा की जा सकती है। प्राप्त रेसिपीज़ में से निर्णायक मंडल बेस्ट रेसिपीज़ का चयन करेंगे। बेस्ट रेसिपी वाले प्रतिभागियों को शो के फिनाले में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां उन्हें ऑन स्पॉट अपनी रेसिपी का डेमो देना होगा। फिनाले में से ही विनर का चुनाव किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मेंबर्स 8392946753 पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजन में हमारे सहयोगी श्याम अर्पाटमेंट बागपत रोड हैं। सुपर कुक शो 19 अक्तूबर को 3.30 बजे से वोल्गा हेरिटेज मेरठ कैंट सोफिया स्कूल के पास होगा। आयोजन में मेंबर्स के लिए तंबोला, गिफ्टस, मस्ती, डांस, डांडिया, फन गेम्स भी हैं।